लगातार बढ़ रहा आवारा कुत्तों का आतंक
मेरठ, अप्रैल 6 -- शहर हो या देहात, मेरठ में आवारा आतंक का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। नगर निगम और एबीसी सेंटर के तमाम दावों के बावजूद स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। आलम यह है कि शहर के विभिन्न वार्डों से लेकर गांवों में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में शिकायतें दर्ज की जा रही हैं, लेकिन समाधान के नाम पर खानापूर्ती हो रही है। एबीसी सेंटर और नगर निगम की हेल्पलाइन पर आवारा कुत्तों से जुड़ी शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्रतिदिन औसतन 200 शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। इनमें कुत्तों के काटने, झुंड बनाकर हमला करने और देर रात राहगीरों को दौड़ाने जैसी गंभीर समस्याएं शामिल हैं। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि प्रशासन इन शिकायतों को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। कुल प्राप्त शिकायतों में से 50 प्रतिशत का भी निस्तारण नहीं हो पा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.