लखीसराय: गर्मी से बेहाल हुआ जनजीवन, गर्म हवा से लू का प्रकोप जारी
भागलपुर, मई 24 -- लखीसराय से मनीष कुमार की रिपोर्ट जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को सुबह से ही तेज गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि होने के कारण रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों की नींद हराम हो गई है और सुबह होते ही गर्मी का असर महसूस होने लगता है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। आवश्यक काम से निकलने वाले लोग सिर ढंककर और चेहरे पर गमछा बांधकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। धूप इतनी तेज है कि कुछ देर बाहर रहने पर ही शरीर झुलसने जैसा महसूस होने लगता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.