कन्नौज, मई 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बार एसोसिएशन छिबरामऊ ने लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि 17 मई को लखनऊ में निहत्थे अधिवक्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। आरोप लगाया गया कि अधिवक्ताओं के साथ मारपीट की गई तथा उनके चैंबर भी तोड़ दिए गए, जिससे अधिवक्ता समुदाय में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इस घटना से न केवल अधिवक्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि न्याय व्यवस्था से जुड़े लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हुए हैं। यह भी पढ़ें- लखनऊ घटना के विरोध में अधिवक...