लंबे समय से उपेक्षित सिल्ली थाना को मिल रही अब नई पहचान
रांची, अप्रैल 6 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना परिसर में लंबे समय से उपेक्षित व्यवस्था को अब नई पहचान मिल रही है। तीन माह पूर्व थाना प्रभारी का पद संभालने वाले नवीन कुमार के नेतृत्व में थाने की तस्वीर तेजी से बदलने लगी है। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, रखरखाव और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान दिया है, जिससे थाने का माहौल पहले से बेहतर और सुव्यवस्थित दिखने लगा है। थाना परिसर में वर्षों से बेतरतीब खड़े जब्त वाहनों को व्यवस्थित ढंग से एक जगह रखा गया है। साथ ही थाना गेट के आसपास पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाई गई है। ग्रीन फील्ड तैयार होने से न सिर्फ परिसर की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि यहां आने वाले लोगों को भी सुकून का अनुभव होता है।जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार पर जोर:थाना पहुंचने वाले आगंतुकों को चाय-पानी की व्यवस्था कर सम्मान दिया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.