रोशनपुर रेलवे फाटक के पास मिला युवक का शव
मुरादाबाद, मई 22 -- रोशनपुर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार शाम एक कैंटीन के निकट एक युवक का शव मिला, जिसकी सूचना क्षेत्रीय दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची व मृतक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक की जेब में मोबाइल फोन आदि मिला, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त शरीफ 42 वर्ष निवासी टांडा रामपुर के रूप हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों के बताया कि शरीफ टांडा के मोहल्ला मनिहारान (बरगद) निवासी है,गुरुवार को वह उत्तराखंड के रामनगर में अपनी बहन के घर जाने की बात कह कर घर से गए थे। इसके बाद शुक्रवार को परिजनों को भगतपुर के रोशनपुर रेलवे फाटक के नजदीक उनका शव पड़ा होने की सूचना मिली। शरीफ सात भाई बहनों में सबसे छोटे थे,एवं फर्नीचर का कार्य करते थे। उनकी दो पुत्रियां है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.