बोकारो, मई 24 -- दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी व सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन विभाग की ओर से आवश्यक अनुरक्षण कार्य के लिए 25 मई से 31 मई 2026 तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके कारण कई मेमू व एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों का आंशिक समापन, आंशिक प्रारंभ, मार्ग परिवर्तन व पुनर्निर्धारण किया गया है। इससे बोकारो सहित आद्रा मंडल के विभिन्न रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- पानागढ़ स्टेशन पर चार दिन चलेगा मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द रेलवे की ओर से बताया गया कि 68079/68080 भोजूडीह-चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू 26 व 29 मई को रद्द रहेगी। 6807...