रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
मुरादाबाद, मार्च 19 -- संभल-मुरादाबाद मार्ग पर गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मुरादाबाद के वारसी नगर स्थित जामा मस्जिद निवासी मुजस्सिम पुत्र मोबीन अपनी स्कूटी से संभल की ओर जा रहा था। जैसे ही वह डींगरपुर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर रोडवेज बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया और घटना की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को साथ ले गए।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.