रांची, अप्रैल 5 -- रांची। संत जेवियर्स कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने रविवार को एक ऐतिहासिक मेगा इवेंट आयोजित किया। क्लब के सदस्यों ने मात्र 3 घंटे 2 मिनट के भीतर 100 विभिन्न सामाजिक सेवा कार्य संपन्न किए। इस अभियान के तहत स्वच्छता, राशन, भोजन, वस्त्र और स्टेशनरी वितरण जैसी गतिविधियों के माध्यम से 10,000 से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई गई। जनहित को समर्पित इस अनूठे प्रयास की कॉलेज और शहरवासियों ने सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...