वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी। रोटरी क्लब बनारस ने 11 महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट की है। रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ.आशुतोष अग्रवाल की आधिकारिक यात्रा के उपलक्ष्य में यह कार्य सामने घाट स्थित अघोर आश्रम में रविवार को आयोजित किया गया। अध्याय अध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में हुए सेवा कार्य में योगेश रूपानी, संजय गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, मुकेश पाठक, संतोष कश्यप आदि उपस्थित रहे। संचालन मनीष पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कर्मराज सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...