रोजगार के लिए युवाओं का बड़े शहरों में पलायन बढ़ा
गिरडीह, अप्रैल 6 -- जमुआ। प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों से रोजगार के कारण युवाओं और मजदूरों का पलायन लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में स्थाई रोजगार की व्यवस्था नहीं होने से बड़ी संख्या में युवक अपने परिवार को छोड़कर दूसरे राज्यों में काम करने के लिए मजबूर हैं। यहां रोजगार के सीमित साधन हैं। खेती दिहाड़ी मजदूरी के अलावा ओर कोई स्थाई काम उपलब्ध नहीं है। पढ़े लिखे युवाओं को भी स्थानीय स्तर पर नौकरी नहीं मिल पा रही है। जिससे उनमें निराशा बढ़ रही है। रोजगार की तलाश में बड़ी संख्या में मजदूर और युवा हर साल पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, मुंबई, कोलकाता एवं अन्य बड़े शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। वहां वे फैक्ट्रियों,भवन निर्माण कार्य और अन्य अस्थाई कामों में लगकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।खेती से नहीं चल रहा है घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.