नई दिल्ली, जून 9 -- डिफेंस कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयर नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। पारस डिफेंस के शेयर मंगलवार को BSE में 7 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 1047.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने मंगलवार को 52 हफ्ते का अपना नया हाई बनाया है। पारस डिफेंस के शेयर 5 दिन में 25 पर्सेंट से अधिक उछले हैं। वहीं, पिछले 6 महीने में डिफेंस कंपनी के शेयर 55 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। 52 हफ्ते के निचले स्तर से 80% से ज्यादा चढ़ गए डिफेंस शेयरपारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 80 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। डिफेंस कंपनी के शेयर 23 मार्च 2026 को 580 रुपये पर थे। पारस डिफेंस के शेयर 9 जून 2026 को 1047.65 रुपये पर जा प...