रैयतों की जमाबंदी की जाएगी दुरुस्त
बगहा, मई 23 -- नरकटियागंज। अंचल क्षेत्र की बिनवलिया पंचायत के टेढ़ीकुईया गांव के रैयतों की जमाबंदी दुरुस्त करने की पहल अंचल प्रशासन ने शुरू कर दी है। इसके लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दस्तावेज जमा करने का दिशा निर्देश जारी किया गया है। सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि ऐसे रैयत जिनकी भूमि अभिलेखों में किसी प्रकार की त्रुटि, भूमि पंजी फटने या अन्य भूमि रिकॉर्ड संबंधी समस्या उत्पन्न हुई है, वे भूमि से जुड़े साक्ष्य उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि केवल टेढ़ीकुइयां ही नहीं अन्य पंचायतों के प्रभावित लोगों की समस्या को भी सुलझाया जाएगा। यह भी पढ़ें- रैयतों की जमाबंदी की जाएगी दुरुस्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.