रेल पुलों की निगरानी अब मुख्य पुल इंजीनियर के हाथ में
प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। रेलवे बोर्ड ने देशभर के रेल पुलों की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव करते हुए अब जांच और स्वास्थ्य रिपोर्ट का अंतिम निर्णय मुख्य पुल इंजीनियर को सौंप दिया है। पहले यह जिम्मेदारी अलग-अलग स्तर के अधिकारियों के पास थी। नई व्यवस्था से एकरूपता और जवाबदेही बढ़ेगी।पुलों की मजबूती जांचने के लिए इंस्ट्रूमेंटेशन तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे भार क्षमता, अवशिष्ट आयु और संरचना की कमजोरी का पता लगेगा। भारी ट्रेनों के गुजरने पर कंपन का भी परीक्षण होगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड के निर्देशों का पालन शुरू कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.