जमशेदपुर, मार्च 19 -- जमशेदपुर। टाटानगर जीआरपी के सहायक सब इंस्पेक्टर मो. इमरान खान के नेतृत्व में आरपीएफ उड़नदस्ता टीम के जवानों ने यात्री की मोबाइल चोरी के आरोप में ओड़िशा के बिसरा निवासी यूसुफ को गिरफ्तार किया है। रेल थाना में पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बीते रात उसने समलेश्वरी एक्सप्रेस से यात्री की मोबाइल चोरी की थी। इधर रेल थाना में मोबाइल चोरी और बरामद होने का केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...