रेलवे संपत्ति चोरी के आधा दर्जन वारंटी गिरफ्तार
जमशेदपुर, मई 27 -- जमशेदपुर। रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में फरार आधा दर्जन वारंटी को टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने पकड़कर जेल भेजा है। रेल संपत्ति चोरी के मामले में अदालत में पेश नहीं होने के कारण सभी के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। बताया जाता है कि सोमवार रात और मंगलवार को गिरफ्तार सभी वारंटी को आरपीएफ ने टाटानगर रेलवे कैंप कोर्ट में पेश किया था, जहां से जेल भेजने का आदेश हुआ। इधर, आदित्यपुर में लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से कोयला चोरी करने के आरोपी ने भी रेलवे कोर्ट में सरेंडर किया है। यह भी पढ़ें- रेलवे एक्ट उल्लंघन में 17 गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.