रेलवे ने टिकट केंद्र के सामने कर दिया गड्ढा यात्रियों को एफओबी से आवागमन में दिक्कत
जमशेदपुर, मई 24 -- जमशेदपुर। रेल अधिकारियों की लापरवाही से टाटानगर पर स्टेशन पर यात्रियों को एक नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन के निकास गेट के और टिकट केंद्र के सामने रेलवे ने करीब 15 फीट लंबा और डेढ़ फीट गड्ढा खोदकर छोड़ दिया। जिससे यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रेल पुलिस का वाहन थाने तक नहीं पहुंच रहा है पार्सल का सामान पार्किंग गेट पर उतरने से जाम लगता है। बताया जाता है कि तीन दिनों से यह स्थिति कायम है। रेलवे ने गड्ढा इलेक्ट्रॉनिक बम लगाने के लिए किया था लेकिन शनिवार और रविवार को कोई काम नहीं होने से गड्ढा ट्रेन से उतरे यात्रियों और फुट ओवर ब्रिज के माध्यम से विभिन्न प्लेटफार्म पर जाने वालों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.