रेलवे कोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये ठगे
अलीगढ़, मई 20 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास रेलवे कोर्ट में नौकरी दिलाने के बहाने शातिर ने लाखों रुपए हड़प लिए। आरोपी ने खुद को कोर्ट में पेशकार व भाई को सीबीआई कोर्ट में अर्दली बताया था। अब आरोपी धमकी दे रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र के गांव समामई निवासी अरमान खान ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि वह 2023 में अपनी बहन के साथ किसी आवश्यक काम से रेलवे स्टेशन आया था। यहां आरोपी शिवम और उसका भाई वंश मिल गया। आरोपी ने बातों-बातों में ही कहा कि वह रेलवे कोर्ट में पेशकार है। भाई को सीबीआई कोर्ट में अर्दली बताया। कहा कि अगर किसी को अर्दली की नौकरी चाहिए तो वह लगवा देगा। वह आरोपी के झांसे में आ गए। तय समय के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.