रूस में नौकरी का झांसा देकर भेज दिया किर्गिस्तान, चार युवक फंसे
गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रूस में नौकरी का झांसा देकर कुशीनगर के चार युवकों को किर्गिस्तान भेजे जाने और बिना नौकरी फंसाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि चारों युवक नौकरी और रहने के ठिकाने के बिना विदेश में भटक रहे हैं। कुशीनगर की एक महिला के मुख्यमंत्री से गुहार लगाने के बाद पुलिस ने दो एजेंटों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है। कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के मोतीचक निवासी प्रियंका भारती पत्नी अमित कुमार के मुताबिक उसके पति रोजगार के लिए विदेश जाना चाहते थे। इस सिलसिले में कथित एजेंट यशवंत कुमार निवासी विन्दुआर, थाना अहिरौली और उसके रिश्तेदार विजय कुमार निवासी सकरौली, थाना पडरौना से संपर्क हुआ। दोनों ने रूस में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आकर्षक वेतन और बेहतर काम का लालच देकर 1.60 लाख रुपये की मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.