रूसी सेना में शामिल हुए थे 217 भारतीय, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया मरने वालों का आंकड़ा
नई दिल्ली, मई 24 -- केंद्र ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कथित तौर पर 217 भारतीय नागरिक रूसी सेना में शामिल हुए हैं, और इस लड़ाई में 49 की जान चली गई है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक स्थिति रिपोर्ट में, केंद्र ने कहा कि भारत सरकार द्वारा रूसी फेडरेशन के साथ किए गए सतत राजनयिक सहयोग के अनुरूप 139 भारतीय नागरिकों को पहले ही उन अनुबंधों से मुक्त कर दिया गया है जिन पर उन्होंने रूसी सेना में शामिल होने के लिए हस्ताक्षर किए थे। रिपोर्ट में कहा गया है, ''लड़ाई में 49 भारतीय नागरिकों की जान जाने की खबर है। इसके अलावा, रूसी पक्ष ने 6 भारतीय नागरिकों के लापता होने की पुष्टि की है, जबकि 23 लोगों की स्थिति अभी पता नहीं है और मॉस्को में भारतीय दूतावास रूसी अधिकारियों के साथ लगातार फॉलो-अप कर रहा है।'' यह स्थिति रिपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.