रुड़की-लक्सर मार्ग पर अतिक्रमण से डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे लोग
रुडकी, मई 24 -- लंढौरा, संवाददाता। रुड़की-लक्सर मार्ग पर बढ़ता अतिक्रमण अब लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनता जा रहा है। रविवार को लंढौरा में सड़क किनारे फैले अतिक्रमण के चलते भीषण जाम लग गया। हालात ऐसे रहे कि करीब डेढ़ घंटे तक वाहन रेंगते रहे और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगला इमरती अंडरपास से लेकर पुलिस चौकी चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। तेज गर्मी और धूप के बीच जाम में फंसे लोग बेहाल नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि रुड़की-लक्सर मार्ग पर जाम अब रोजमर्रा की समस्या बन चुका है। अजीज, हैदर, सलीम, मुरसलीन, योगेश और ऋषिपाल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में कई बार लंबा जाम लग चुका है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। उनका कहना है कि सड़क किनारे लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.