रील बनाने के दौरान दो युवक गंगा में डूबे, तलाश जारी
बुलंदशहर, जून 10 -- बुलंदशहर। बुगरासी क्षेत्र के भगवानपुर गंगाघाट पर मंगलवार को रील बनाने के दौरान अमरोहा जनपद के दो युवक गंगा की तेज धारा में बहकर डूब गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची तथा शाम तक दोनों युवकों की तलाश जारी रही, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। जानकारी के अनुसार अमरोहा जनपद के थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव मिलक डांका निवासी सात युवक दो मोटरसाइकिलों से भगवानपुर गंगाघाट पर स्नान करने पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार गांव के कुछ युवक भीषण गर्मी से राहत पाने और रील बनाने के उद्देश्य से अक्सर गंगा स्नान के लिए यहां आते थे। मंगलवार को भी सभी युवक गंगा में नहा रहे थे। इसी दौरान 19 वर्षीय मनोज पुत्र हरपाल तथा 17 वर्षीय जसपाल पुत्र छत्तरपाल थर्मोकोल के टुकड़ों के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.