रिम्स में सफल ऑपरेशन से लकवे से बची महिला
रांची, मई 24 -- रांची, सवाददाता । रिम्स के डॉक्टरों ने एक जटिल ऑपरेशन कर बोकारो की 29 वर्षीय महिला को लकवे के खतरे से बचा लिया। महिला सीढ़ी से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे में उनकी गर्दन की दो हड्डियों में गंभीर चोट लग गई थी, जिससे रीढ़ की नसों पर दबाव बनने लगा। इसके कारण उनके हाथ और पैर कमजोर हो गए थे। महिला को पिछले 20 अप्रैल को हादसे के बाद इलाज के लिए रिम्स लाया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि गर्दन की सी-5 और सी-6 हड्डियों में गंभीर चोट है। एमआरआई जांच में रीढ़ की नसों में सूजन और दबाव की पुष्टि हुई। मरीज की हालत लगातार बिगड़ रही थी और हाथ-पैरों की ताकत काफी कम हो गई थी। डॉक्टरों के अनुसार, अगर समय पर इलाज नहीं होता तो महिला को स्थायी लकवा मार सकता था। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स के न्यूरोसर्जरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.