रास्ते की ओर दरवाजा लगाने को लेकर मारपीट-पथराव, 18 नामजद व कई अज्ञात पर मुकदमा
अमरोहा, मई 21 -- हसनपुर, संवाददाता। रास्ते की ओर दरवाजा लगाने के विवाद में रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व पथराव हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात संभाले। पथराव के चलते अफरातफरी मच गई। घटना में दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हुए हैं। एसएसआई की तहरीर पर दोनों पक्षों के 18 नामजद व कई व्यक्ति अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
मारपीट की सूचना थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक संदीप पंवार का कहना है कि मंगलवार को क्षेत्र के गांव बुरावली से मारपीट की सूचना प्राप्त हुई। हेड कांस्टेबल सलीम, कांस्टेबल यतेंद्र व शिव कुमार आदि के साथ मौके पर पहुंचे तो जुनैद व मुदस्सिर पक्ष के बीच रास्ते की ओर गेट लगाने को लेकर विवाद हो रहा था। इस दौरान मारपीट के बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.