राष्ट्र के निर्माण-उन्नति में नारी की महत्वपूर्ण भूमिका: गौड़
आगरा, मई 23 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कासगंज की इकाई का सात दिवसीय छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर शनिवार से शुरू हो गया। शिविर के शुभारंभ पर अतिथियों ने राष्ट्र निर्माण में नारी की भूमिका की जानकारी दी। साथ ही संगठन के बारे में भी विस्तार से बताया। शुभारंभ की औपचारिकताएं राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़, अध्यक्ष डा. गीता अग्रवाल एवं प्रांत छात्रा कार्य प्रमुख डा. भारती वार्ष्णेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि रेनू गौड़ ने कहा कि विद्यार्थी परिषद से उनका लंबे समय तक जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रा सम्मेलन, छात्रा संवाद, मिशन साहसी, ऋतुमति अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित कराकर नारी को उसकी शक्ति का अहसास कराता रहता है। ब्रज प्रांत की प्रांत छात्रा प्रमुख डा. भारती वार्ष्णेय ने कहा कि संगठन प्रत्येक वर्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.