बहराइच, मई 24 -- बहराइच,संवाददाता। शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति कमला प्रसाद गुप्ता के पुत्र डॉ. अभिनीत गुप्ता ने राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड की यूरोलॉजी सर्जरी परीक्षा में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्हें यह सम्मान विज्ञान भवन नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा प्रदान किया गया। शहर के मोहल्ला गुलाम अलीपुरा के रहने वाले डॉ. अभिनीत की चिकित्सा यात्रा लखनऊ के हजरतगंज में पीएमटी की तैयारी से शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर से एमबीबीएस किया और उत्कृष्ट अंकों के लिए 2016 में विश्वविद्यालय गोल्ड मेडल प्राप्त किया। यह सम्मान उन्हें तत्कालीन केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया था।सर्जरी यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय स्तर परडॉ. अभिनीत गुप्ता गोल्ड मेडल से नवाजे गए के प्रति समर...