दरभंगा, मार्च 27 -- दरभंगा। लनामिवि के पीजी इतिहास विभाग में डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 30 मार्च को सामाजिक विज्ञान के शोध कार्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। किसी भी विषय के प्रतिभागी इसमें भाग ले सकते हैं। मुख्य वक्ता डेटा एनालिस्ट वॉमार्ट यूएसए की ई. दिव्या उपस्थित रहेंगी। इतिहास विभागध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में फाउंडेशन के सचिव मुकेश कुमार झा, पूर्व इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. नैयर आजम, डॉ. अमीर अली खान, डॉ. मनीष आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...