रामेश्वर मंदिर में आज होगी भव्य गंगा आरती, तैयारियां पूरीं
रामगढ़, मई 24 -- रामगढ़, नगर प्रति निधि। झारखंड कला संस्कृति मंच के तत्वावधान में थाना चौक स्थित रामेश्वर मंदिर प्रांगण में आयोजित, रामगढ़ महोत्सव के तहत भव्य गंगा आरती की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन शाम 4 बजे से शुरू होगा। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा,तोरन से सजाया गया है। जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। झारखंड कला संस्कृति संघ के अध्यक्ष डीके राठौर ने बताया कि इस वर्ष का कार्यक्रम बेहद खास और भव्य होने वाला है। उन्होंने महोत्सव में बाहर से आए विशेष कलाकार महाकाल की झांकी, अघोरी झांकी और राम-लक्ष्मण-हनुमान की जीवंत झांकियां प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही सुप्रसिद्ध भजन गायकों का भजन-कीर्तन का भी शानदार आयोजन किया जा रहा है।
विशेष अतिथि इस ऐतिहासिक गंगा आरती और महोत्सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.