पलामू, मई 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार को दिन के करीब 10:30 बजे भूमि विवाद में गोली चला दिए जाने हुई एक युवक की मौत और मृतक के पिता मधु चौधरी समेत पांच लोगों के घायल होने घटना से तनाव का वातावरण बन गया है। अस्पताल में शाम में मृतक व घायल लोगों के परिजन 100 की संख्या में मौजूद हैं। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में मृतक 30 वर्षीय सिकंदर चौधरी के शव का पोस्टमार्टम दिन के करीब ढाई बजे किया गया है। घायलों का इलाज के बाद स्थिति में आंशिक सुधार है। घायल मधु चौधरी(मृतक के पिता), सकेन्दर चौधरी, संजय चौधरी, यशवंत चौधरी और उदय चौधरी में मधु चौधरी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इलाज के दौरान उठने के प्रयास में दिन के करीब साढ़े तीन बजे मधु चौधरी बेड पर ही गिर गए जिससे उन्हे लगाया गया स्लाईन का पाइप हाथ से निकल गया...