रामनवमी को लेकर घनुडीह ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
धनबाद, मार्च 23 -- रामनवमी पर्व को लेकर रविवार को घनुडीह ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने की। बैठक में शांति समिति के सभी सदस्य उपस्थित होकर अपना विचार रखें। क्षेत्र में अखाड़ा कमेटी को सुरक्षा मापदंड का पालन करने का आदेश दिया गया। डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अफवाहों पर ध्यान न दें। बैठक में ओपी प्रभारी पंकज कुमार, हृदय राम, रामू राम, मनीष यादव, बिहारी यादव, सूरज निषाद, दिलीप निषाद, गिरिजा नंदन वर्मा , राजेंद्र निषाद, चिंटू रवानी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.