दुमका, मार्च 10 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड में विद्यालय में बढ़ रहे चोरी की घटना को लेकर एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चोरों के द्वारा लगातार सरकारी विद्यालय को निशाना बनाया जा रहा है। किसी विद्यालय में आईसीटी उपकरण की चोरी तो किसी विद्यालय में खेल सामग्रियों की चोरी पूर्व में हो चुकी है। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कमरबंद चांदपुर रामगढ़ में बीते रात अज्ञात चोरों ने ऑफिस के ताला को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विपुल सेन ने बताया कि जब वे 9 मार्च दिन सोमवार को विद्यालय पहुंचे तो उन्होंने देखा कि विद्यालय का ताला टूटा हुआ था। उनके द्वारा गहन जांच की गई तो पता चला कि एक बोरा चावल, कुछ कुर्सियां, दीवाल घड़ी तथा बच्चों की कुछ खेल सामग्रियों की चोरी कर ली गई है। प्रधानाध्यापक ने जानकारी दी कि इ...