रात से लापता बुजुर्ग का शव सुबह को सड़क किनारे पड़ा मिला
शामली, मार्च 19 -- थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के ख्यावड़ी गांव में बुधवार की शाम को घर से घूमने निकले बुजुर्ग का शव गुरुवार को सड़क किनारे पड़ा मिला। रातभर परिजन बुजुर्ग को ढूंढते रहे लेकिन पता नहीं लगा। सुबह के समय शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना में मौत होना मान रही है। परिजनों में बुजुर्ग की मौत से कोहराम मचा है। अभी तक पुलिस को तहरीर दी है। थानाभवन क्षेत्र के गांव ख्यावड़ी निवासी साठ वर्षीय फूल सिंह पुत्र जुम्मा सिंह का शव गुरुवार की सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला। शव लहुलुहान हालत में था। पता लगने पर ग्रामीण वहां जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और पंचनामा भरवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी इंचार्ज दीपचंद ने बताया कि परिजनों का कहना है कि वह बुधवार की शाम घर से घूमने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.