बागपत, मई 23 -- बागपत। जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने शनिवार को कलक्ट्रेट में जिला टास्क फोर्स की बैठक की। जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देश दिए कि जनपद में रात के समय किसी भी प्रकार का खनन कार्य नहीं किया जाएगा। खनन, पुलिस, परिवहन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों और अंतरजनपदीय सीमाओं पर लगातार निगरानी रखेंगी। ईंट भट्ठा संचालकों द्वारा मिट्टी उत्खनन के लिए निर्देश दिए कि जिन स्थानों से मिट्टी का उठान किया जा रहा है, वहां कार्य पूर्ण होने के बाद तत्काल समतलीकरण कराएंगे। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय, जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह, एआरटीओ विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...