रात दस बजे के बाद दुकानें नहीं खुलेंगी
फरीदाबाद, मई 22 -- नूंह, सरसमल। जिला नूंह में रात दस बजे के बाद दुकानें नहीं खुलेंगी। जिला पुलिस ने यह फैसला जारी किया है। इसके पीछे अपराध रोकना पुलिस का मुख्य मकसद है। गुरुवार रात से इस फैसले पर अमल शुरू कर दिया है। जिसके चलते थाना रोजका मेव पुलिस ने रात 10 बजे के बाद दुकानें खोलने वाले 10 दुकानदारों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172(2) के तहत कार्रवाई करके बाद में चेतावनी देकर सभी को छोड़ दिया। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार यह कार्रवाई 21 मई की रात विशेष गश्त के दौरान की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर जिले में देर रात तक खुले रहने वाले गैर जरूरी प्रतिष्ठानों पर नजर रखी जा रही है। इसी दौरान पुलिस टीम ने कई दुकानों को निर्धारित समय के बाद भी खुला पाया। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.