रामपुर, मई 24 -- सैदनगर। अजीमनगर थाना पुलिस को शनिवार देर रात सूचना मिली जंगल में कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस राजस्व टीम को लेकर मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि आरोपी किसी तरह भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को थाने लाकर सीज कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...