भदोही, मई 21 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र चौरी से जुड़े दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है। बार-बार ट्रिपिंग के कारण रात में मात्र तीन से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है और लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं के अनुसार बरदहा, चौरी बाजार, लक्षापुर, कंधिया, बहरीनाला, अमवा, मईहरदोपट्टी, पचपटिया, परषोत्तमपुर समेत दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है। बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी, इसका कोई निश्चित समय नहीं है।दिन में किसी तरह लोग काम चला लेते हैं, लेकिन रात के समय अघोषित कटौती और लगातार ट्रिपिंग से स्थिति और खराब हो जाती है। यह भी पढ़ें- बंदरों के उत्पात से फुंका ट्रांसफार्मर, पांच घंटे बाधित रही बिजली हर 15 से 20 मिनट पर...