राज्य सरकार अपना राजधर्म भूल गई है : बाबूलाल मरांडी
रांची, मई 24 -- खूंटी, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान का रविवार को समापन हो गया। समापन सत्र में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री निखिल कंडुलना ने किया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में देश के समक्ष चुनौतियां, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन के मजबूती, पार्टी के नीति सिद्धांत सहित कई विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार अपना राजधर्म भूल गई है और केंद्र सरकार की योजनाओं को जानबूझकर रोकने का काम किया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.