वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी। पूर्व विधायक रामजीत राजभर जिलास्तरीय जूनियर बालक हॉकी टूर्नामेंट में खिताबी मुकाबला पैंथर क्लब और रॉयल क्लब के बीच होगा। दोनों टीमें 23 मई को आमने-सामने होंगी। पैंथर क्लब ने बुधवार को सेमीफाइनल मैच में शुभम के हैट्रिक समेत चार गोलों से युनाइटेड क्लब को 4-2 से हरा दिया। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में मैच के पहले हॉफ में ही पैंथर क्लब के खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अख्तियार किया। शुभम खेल के आठवें मिनट में ही एक गोल दागकर विपक्षी टीम को दबाव में ला दिया। शिवम यादव के गोल से युनाइटेड क्लब ने 1-1 की बराबरी कर ली। हॉफ टाइम तक स्कोर 1-1 रहा। यह भी पढ़ें- रॉयल क्लब ने यूनाइटेड क्लब को 5-2 से हराया दूसरे हॉफ में दोनों टीमों ने रणनीति बदली। तेज खेल का प्रदर्शन करते हुए शुभम ने 22वें, 25वें और 30वें मिनट में लगातार तीन गोल कर...