राज्य के 41 लाख परिवारों का बना पक्का मकान : श्रवण
पटना, मई 24 -- ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में आवास विहीन परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण का लक्ष्य लगभग पूरा होने की ओर है। योजना के तहत अब तक 41 लाख से अधिक परिवारों का पक्का मकान बना है। मंत्री ने कहा कि 2016-17 से अबतक 49 लाख 18 हजार 758 लक्ष्य के मुकाबले कुल 49 लाख 9 हजार 797 लाभुकों को आवास की स्वीकृति दी गई है। इनमें 41 लाख 12 हजार 565 लाभुकों ने आवास निर्माण पूरा कर लिया है। इस अवधि में 48 लाख 57 हजार 308 लाभुकों को पहली किस्त, 45 लाख 97 हजार 397 लाभुकों को दूसरी किस्त तो 42 लाख 5 हजार 864 लाभुकों को तीसरी किस्त की राशि दी जा चुकी है। पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। दूसरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.