पटना, मई 24 -- कुशल युवा कार्यक्रम के तहत चल रहे केंद्रों में लगभग 700 बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं। लगभग एक लाख से अधिक परिवार बेरोजगारी के कगार पर पहुंच चुके हैं। इस मसले पर रविवार को संचालकों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विभागीय मंत्री अरुण शंकर प्रसाद से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रभात कुमार सिन्हा ने किया। उनके साथ आमोद कुमार, जितेंद्र तिवारी, आशुतोष तिवारी, संजय कुमार, परमानंद आदि थे। सदस्यों ने कहा कि केंद्र के शुरू होने से राज्य के युवाओं को बड़ी उम्मीदें थीं। यह अपेक्षा की जा रही थी कि नया विभाग युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, डिजिटल शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में नई गति प्रदान करेगा, किंतु वर्तमान परिस्थितियां इसके बिल्कुल विपरीत दिखाई दे रही हैं। विभागीय अव्यवस्था, तकनीकी विफलता एवं नीतिगत अस्...