राज्यसभा जा रहे, पर जदयू की कमान अपने हाथ ही रखेंगे नीतीश; 14 दिन में दूसरा नामांकन
पटना, मार्च 19 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं, लेकिन अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड की कमान वे अपने हाथ में ही रखेंगे। नीतीश फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को इसके लिए नामांकन भी कर दिया। नीतीश का पिछले 14 दिनों के भीतर यह दूसरा नामांकन है। इससे पहले 5 मार्च को उन्होंने पटना में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया था। नई दिल्ली स्थित जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यालय में गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने नीतीश के नाम का पर्चा दाखिल किया। झा पटना से नामांकन पत्र पर नीतीश का हस्ताक्षर कर दिल्ली ले गए। इसके बाद दिल्ली में जदयू के निर्वाचन पदाधिकारी अनिल हेगड़े को नीतीश का नामांकन पत्र सौंप दिया।जेडीयू में संगठनात्मक चुनाव जेडीयू में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.