रामपुर, मार्च 27 -- जनपद में कर चोरी पर कर लाए जा रहे प्लाई-पत्ती लदे एक ट्रक को राज्य कर विभाग की टीम ने पकड़ दिया। असेस्मेंट के बाद मोबाइल टीम ने ट्रक स्वामी पर 1.08 लाख का जुर्माना लगाया है। बुधवार शाम करीब चार बजे राज्यकर विभाग की मोबाइल टीम ने बमनपुरी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका। जांच में पाया गया कि गाड़ी में लदा माल और उससे संबंधित बिल आपस में मेल नहीं खा रहे थे। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि माल किसी अन्य स्थान का था, जबकि बिल किसी और का प्रस्तुत किया गया था। विभाग के अनुसार, प्लाई-पत्ती से भरी यह गाड़ी रामपुर से हरियाणा के लिए रवाना हुई थी। दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गाड़ी को जब्त कर लिया। मोबाइल टीम की प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर काबेरी सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान...