मुजफ्फरपुर, मई 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को 35वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि कंप्यूटर क्रांति के जनक और आधुनिक भारत के शिल्पकार राजीव गांधी ने संसद में महिला आरक्षण बिल लाया पर विपक्ष ने अड़ंगा लगाते हुए पास नहीं होने दिया था। उन्होंने युवाओं को मताधिकार देकर लोकतंत्र में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की। पंचायती राज व्यवस्था के जरिए सत्ता का विकेंद्रीकरण करके आमलोगों को देश के विकास में भागीदारी का अवसर दिया।जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा कि देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने युवाओं को राजनीति और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया था। यह भी पढ़ें- राजीव गांधी के महिला आरक्षण बिल में विपक्ष...