अररिया, मई 24 -- अररिया, वरीय संवाददाता समाहरणालय स्थित परमान सभागार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित कार्यों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम विनोद दूहन ने की। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार पटना के सेवानिवृत्त अपर सचिव राधा मोहन प्रसाद भी शामिल हुए। मौके पर डीएम श्री दूहन ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित कार्य आम जनता से सीधे जुड़े होते हैं। इस प्रशिक्षण से अधिकारियों एवं कर्मियों को अपने कार्यों के निष्पादन में व्यवहारिक अनुभव एवं नई जानकारी प्राप्त होगी, जिससे आम लोगों को बेहतर सेवा दें सकेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त अपर सचिव राधा मोहन प्रसाद ने अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव को अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ साझा किया। उ...