मुजफ्फरपुर, मई 24 -- साहेबगंज। नगर परिषद के वार्ड 16 काजीचक में झांसा देकर राजमिस्त्री 58 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। काजीचक निवासी जाकिर हुसैन ने रविवार को थाना में शिकायत की है। इसमें नवानगर वार्ड 17 निवासी राजमिस्त्री अरविंद कुमार को आरोपित किया है। पुलिस को बताया कि उक्त राजमिस्त्री ने भवन का निर्माण शुरू किया, इस दौरान मजदूरी से अधिक राशि झांसा देकर ले लिया। उसके बाद काम छोड़ दिया और मोबाइल बंद कर लिया। एएसआई बाबूलाल पासवान ने बताया कि छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- राजमिस्त्री 58 हजार लेकर हुआ फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...