बिहारशरीफ, मार्च 25 -- पार्षदों ने बजट को बताया अव्यवहारिक व असंतुलित 32 में से 29 पार्षदों ने बहुमत के आधार पर खारिज किया बजट अधिकारियों पर लगाया वित्तिय अनियमितता बरतने का आरोप करीब डेढ़ अरब रुपये का बजट किया गया था पेश फोटो : राजगीर बजट-राजगीर नगर परिषद के गेट के पास अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते वार्ड पार्षद। राजगीर, निज संवाददाता। नगर परिषद में बुधवार को वित्तिय वर्षद 2026-27 का बजट पेश करने के लिए बैठक बुलायी गयी थी। बैठक हंगामे और तीखी बहस के बीच समाप्त हुई। वार्ड पार्षदों ने अव्यवहारिक और असंतुलित बताकर बजट को खारिज कर दिया। 32 में से 29 वार्ड पार्षद बैठक में मौजूद थे। सर्वसम्मति से बहुमत के आधार पर बजट को खारिज कर दिया। पार्षदों ने अधिकारियों पर वित्तिय अनियमितता का आरोप लगाया। कार्यालय के गेट के पास जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन...