बिहारशरीफ, मार्च 25 -- रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड के ढिबरापर गांव में जीविका की ओर से पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया। पशु चिकित्सक डॉ. संगीत कुमार, डॉ. रंजीत कुमार, बीपीएम विष्णुदेव पंडित ने ग्रामीणों को पशुओं के स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। साथ ही पशुओं का इलाज भी किया गया। डॉ. संगीत ने बताया कि पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए नियमित टीकाकरण और संतुलित आहार आवश्यक है। पशुओं के इलाज के लिए एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध है और ग्रामीण इसका लाभ उठा सकते हैं। जीविका की ओर से पशुओं की देखभाल के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। मौके पर संगीता, अंजू, खुशबू, प्रवेश, रामबली आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...