रस्सा खींच चैम्पियनशिप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
मेरठ, मई 23 -- मेरठ रोड स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट बाना में आयोजित रस्सा खींच (टग-ऑफ-वार) चैम्पियनशिप में ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज सिखेड़ा के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जिले भर से आए 15 कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें डीएम इंटर कॉलेज, किला परीक्षितगढ़ ने प्रथम स्थान हासिल किया। ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज की टीम ने पूरे उत्साह और टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। टीम का नेतृत्व कप्तान विशु ने किया, जबकि अनिरुद्ध, गोलू, पवित्र, रितिक, अनम, अजय, क्रिश, लक्की नागर एवं लक्की विकल सहित अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रिंसिपल मीनाक्षी उप्रेति एवं अध्यापक संजय कुमार ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.