सीवान, मार्च 11 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड व नपं के सभी इलाकों में मुस्लिमों का पवित्र रमजान मुबारक का महीना चल रहा है। इस बारे में हाफ़िज़ गुलाम रजा ने बताया कि रमजान महीने को 29 या 30 दिनों को तीन भागों में बांटा गया है। इस तरह से रमजान में पहला अशरा, दूसरा अशरा और तीसरा अशरा होता है। उन्होंने यह भी कहा कि अरबी में अशरा का मतलब दस दिनों का होता है। इस तरह से रमजान के महीने का पहला अशरा 10 दिनों का, दूसरा अशरा 11 से 20 दिनों का और आखिरी यानी तीसरा अशरा 21 से 30 दिनों का होता है। वहीं मंगलवार को दूसरा अशरा भी खत्म हो गया। जहां तीसरे अशरे के पहले दिन आज बुधवार को रोजेदारों ने रोजे रख इबादत करेंगे। जहां यह अशरा रोजेदारों को काफी फजीलतों वाला होता है। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें पहला अशरा रहमत, दूसरा असरा मगफिरत (गुनाहों की माफी का) और...