रणसुरा में अवैध कटान कर रहे आरोपी को पकड़ा
रुडकी, मार्च 10 -- लक्सर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने रणसुरा गांव में छापा मारकर संरक्षित पशु के अवैध कटान पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उपकरण बरामद कर लिए। दूसरे आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रणसुरा गांव में संरक्षित पशु का अवैध कटान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वह दरोगा कर्मवीर सिंह, अरुण कुमार और कपिल देव के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.