आगरा, जनवरी 4 -- भारत विकास परिषद अमृतम् शाखा की ओर से रविवार को बाईपास सर्विस रोड, सुल्तानगंज की पुलिया पर निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपाध्यक्ष महिला प्रभारी रेखा राज अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य सशक्त समाज की आधारशिला है। मासिक धर्म स्वच्छता से महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षित व आत्मनिर्भर जीवन मिलता है। डॉ. सिंघल ने समय-समय पर सैनिटरी पैड बदलने और स्वच्छता पर जोर दिया। कार्यक्रम में अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, ज्योति मित्तल, साक्षी जैन, नीलिमा मित्तल, रीता गोलस, डॉ. मीनल, डॉ. श्वेता और डॉ. संतोष उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.